देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। लॉक डाउन-4 के तहत उत्तराखंड सरकार ने गाइड लाइन जारी कर दी गयी हैं। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने गाइड लाइन के संबंध में जानकारी दी। नई व्यवस्था प्रदेश में मंगलवार से लागू होगी।
– प्रदेश में दुकानें खोलने का समय सात से चार बजे तक रहेगा। रोज खुलेगी दुकानें।
– सरकारी कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 4 तक खुलेंगे।
– मॉल,सिनेमा घर, शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।
– ऑनलाइन क्लास रहेंगी जारी।
– स्टेडियम में बिना दर्शकों के हो सकता है खेलों का आयोजन।
– सभी धार्मिक स्थानों पर भीड़ रहेगी प्रतिबंधित।
– शाम 7:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक रहेगा पूर्णता लॉक डाउन।
– उधर क्वॉरेंटाइन में रहने वाले प्रवासी उत्तराखंड के लोगों के लिए मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि क्वॉरेंटाइन के नियमों का अनुपालन न करने पर सख्त कार्रवाई होगी।
– मुख्य सचिव ने उत्तराखंड में जिलेवार कोरोना मरीजों का आंकड़ा भी रखा।