भाजपा युवा मोर्चा ने कराए सामान्य जन से हस्ताक्षर

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा देहरादून द्वारा आज स्थानीय गांधी पार्क पर महानगर के सामान्य नागरिकों से नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के समर्थन में संवाद कर हस्ताक्षर कराए गए।
युवा मोर्चा अध्यक्ष श्याम पंत ने स्थानीय जनों से बातचीत में कहा कि धर्मनिरपेक्षता एवं गरीब उत्थान की बात करने वालों ने अधिनियम का विरोध कर मानवता के खिलाफ काम किया है। यह अधिनियम बांग्ला देश पाकिस्तान अफगानिस्तान में धार्मिक विद्वेष के कारण मानवीय यात्राओं को झेल रहे अल्पसंख्यकों के पक्ष में है ना की किसी भारतीय नागरिक के विरुद्ध विपक्ष द्वारा फैलाए गए भ्रम का युवा मोर्चा द्वारा कड़ा जवाब दिया जाएगा।
ज्ञात रहे कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में भाजपा संगठन द्वारा मनाए जा रहे पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं जिनके द्वारा जनता को जागरूक करने में हस्ताक्षर लेना महत्वपूर्ण अभियान है।
हस्ताक्षर अभियान के समय भाजपा संगठन महामंत्री अजय कुमार, मुख्यमंत्री के कार्य अधिकारी जगदीश खुल्बे, महानगर भाजपा अध्यक्ष सीताराम भट्ट, विधायक खजान दास, दायित्व धारी रविंद्र कटारिया, जितेंद्र रावत मोनी, महा नगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, महानगर भाजपा उपाध्यक्ष हरीश डोरा, युवा मोर्चा  के राजेश रावत, कृष्णा राठौर, वरुण वालिया, अखिलेश भारती अभिषेक शर्मा, भावना चौधरी सहित बड़ी संख्या में देहरादून के निवासियों ने भागीदारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *