देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। वार्ड 44 पश्चिम पटेल नगर संजय कालोनी में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेता महेश जोशी ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों व कांग्रेस सरकार द्वारा किये गए कार्यो को जन जन तक पहुचाये व कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करे।
कांग्रेस नेता महेश जोशी ने कहा कि आज महंगाई से आम जन बुरी तरह त्रस्त है। पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे है।महंगाई चरम पर है जिस पर सरकार का कोई नियंत्रण नहींहै।आर्थिक मंदी, उद्योग धन्धो की दर्दशा, किसान मजदूर युवाओं को रोजगार देने में केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार विफल साबित हुई है। महंगाई के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले भाजपा के नेता सत्ता में आते ही मौन हो गए है।
प्रदेश सरकार पर जनता की अनदेखी का आरोप लगाते हुये कांग्रेस नेता महेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार का राज्य की मूलभूत समस्याओं पर कोई ध्यान नही है।राज्य की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है । राजधानी में महिलाओं से सरे आम लूट खसोट की जा रही है। उन्होंने कहा किहै। उन्होंने कहा प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में महंगाई, किसान, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था को लेकर राज्य व्यापी आंदोलन चलाया जाएगा ।
वार्ड अध्यक्ष सुरेंद्र सूरी ने अपने क्षेत्र में संगठन की मजबूती को किये गए कार्य व चलाये जा रहे कार्यक्रमो की जानकारी दी। इस अवसर पर एस एन उपाध्याय ,जसविंदर सिंह,मेघ राज, आरती अग्रवाल,बलविंदर कोर,कोमल धीमान,रेखा, मंजू, लक्ष्मी जयसवाल आदि उपस्थित थे ।