देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। दूरदर्शन के माध्यम से कक्षा 9, 10 व 12 की क्लास के प्रसारण पर व्यवस्था कुछ संशोधित हो रही है। तद्नुसार अवगत कराया जाएगा। यह जानकारी एक बयान में दी गयी हैं। विदित हो कि इससे पूर्व जानकारी दी गई थी कि 24 अप्रैल, 2020 से प्रात 10:00 बजे से 11:30 बजे तक कक्षा 9,10 एवं 12 के तीन विषयों के व्याख्यान से संबंधित तीन एपिसोड का प्रसारण किया जाएगा।