कांग्रेस: ‘शक्ति’ एप से महिलाओं को जोड़ने का अभियान शुरू

देहरादून। महिला कांग्रेस ने शक्ति एप के जरिये महिलाओ को जोड़ने के लिए काम शुरू कर दिया है। देहरादून महानगर सहित अन्य इलाकों में भी इसके लिए अभियान शुरू हो गया है। देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के निर्देश पर महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन के नेतृत्व में महानगर कार्यकर्ताओं द्वारा मच्छी बाजार, लूनिया मोहल्ला, गोपीनाथ मन्दिर आदि अनेक स्थानों पर बैठकों का आयोजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने एप से महिलाओं को जोड़ने का तरीका बताया। रमन ने बताया कि कांग्रेस इस ऐप के माध्यम से दूरदराज के गांव से लेकर बूथ, शहर व ब्लाक स्तर के कार्यकर्ताओं से जुड़ने का प्रयास कर रही है ताकि महिला कार्यकर्ता राष्ट्रीय नेतृत्व से सीधा संवाद कर सकें। इस मौके पर महानगर प्रवक्ता पुष्पा पंवार, बिमला मिन्हास, अनुराधा तिवारी, ममता बसनेत, कविता भाटिया, सरला बिरमानी, पूनम, चन्द्रकान्ता, निखत परवीन, हरमीत कौर, कमलेश कुमारी, सरोज बाला, माया गुलाटी, षांति देवी, गार्गी श्रीवास्तव, सरला आदि महिला कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *