कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन 18 को

देहरादून। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों बढ़ती महंगाई, बेकाबू कानून व्यवस्था, किसानों की बदहाली जैसे मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता 18 सितंबर को गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसमें महानगर काग्रेस के प्रत्येक वार्ड से सैकड़ों कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पृवीराज चौहान ने कहा कि धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में कांग्रेस के अन्य प्रकोष्ठ महानगर महिला कांग्रेस, महानगर व्यापार प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, सेवा दल,सैनिक प्रकोष्ठ हिस्सा लेंगे। उन्होंने बेकाबू महंगाई पर चिंता व्यक्त करते हुए भाजपा सरकार ने यूपीए कार्यकाल में 430 रुपये घरेलू गैस की कीमत आज 730 रुपये तक बढ़ाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पेट्रो पदार्थो के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में कमी के बावजूद भाजपा सरकार रोज तेल की कीमतों में बढोतरी कर जनता पर बोझ डाल रही है। उत्तराखण्ड में पहली बार भाजपा शासनकाल में किसानों द्वारा आत्महत्या की जा रही है। गन्ना किसानों के करोड़ों रुपये के बकाया का भुगतान नहीं किया। इसके लिए किसान आंदोलनरत हैं। स्थिति यह हो गई है कि भाजपा नेता, विधायक,मेयर व मंत्री आपस में लड़ रहे है। इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस विरेाध दर्ज करेगी। यह निर्णय बैठक में लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *