उत्तराखंड: कांग्रेस पत्रकार वार्ता से जनता तक पहुंचाएगी सरकार की 3 वर्ष की नाकामी

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्रवान पर कल 18 मार्च को राज्य की निकम्मी भाजपा सरकार की विफलता एवं नाकामियों के तीन वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशभर के सभी जिला एवं शहर मुख्यालयों में पत्रकार वार्ता के माध्यम से राज्य सरकार की विफलता जनता तक पहुंचाने का निर्णय लिया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि दिनांक 18 मार्च को हर मोर्चे पर विफल उत्तराखण्ड की निकम्मी त्रिवेन्द्र सिंह सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस पार्टी प्रदेश मुख्यालय सहित सभी जिला एवं शहर मुख्यालयों में पत्रकार वार्तायें आयोजित करेगी। इन पत्रकार वार्ताओं को पार्टी के वरिष्ठ नेतागण संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश मुख्यालय देहरादून में स्वयं प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह पत्रकारों को संबोधित करेंगे वहीं हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश, अल्मोड़ा में गोविन्द सिंह कुंजवाल  उपनेता प्रतिपक्ष करण महरा, टिहरी में पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, चमोली में डाॅ0 अनुसूया प्रसाद मैखुरी एवं राजेन्द्र सिंह भण्डारी, पौडी में मनीष खण्डूरी, कोटद्वार में सुरेन्द्र सिंह नेगी, उत्तरकाशी में विधायक राजकुमार एवं विजयपाल सजवाण, रूद्रप्रयाग में विधायक मनोज रावत, हरिद्वार में अम्बरीश कुमार एवं ब्रहमस्वरूप ब्रहमचारी, रूड़की में ममता राकेश एवं फुरकान अहमद, धारचूला में हरीश धामी, रूद्रपुर में तिलकराज बेहड एवं आदेश चैहान, ऋषिकेश में राजपाल खरोला, खटीमा में भुवन कापडी, चम्पावत में हेमेश खर्कवाल, बागेश्वर में ललित फस्र्वाण आदि पत्रकार वार्ताओं के माध्यम से राज्य सरकार की विफलताओं को जनता के सम्मुख रखेंगे। श्री सारस्वत ने यह भी बताया कि इन पत्रकार वार्ताओं में जिला एवं शहर अध्यक्षों सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेतागण भी उपस्थित रहेंगे।
महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि देहरादून मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह जी अपराह्र 1200 बजे प्रदेश कंाग्रेस कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के इस तीन वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश के विकास का पहिया जाम हो चुका है। राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। राज्य सरकार की इन्हीं नाकामियों को कांग्रेस पार्टी पत्रकार वार्ताओं के माध्यम से जनता तक पहुचायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *