देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। देवभूमि उत्तराखंड में इटली से आयी महिला नागरिक में कोरोना वायरस जैसे लक्षण मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला को एम्स में भर्ती करा दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि मामला संदिग्ध हैए इसलिए महिला के ब्लड सैंपल पुणे जांच के लिए भेजे जाएंगे।
मामला उत्तराखंड के ऋषिकेश क्षेत्र का है। बताया जाता है कि इटली की यह महिला नागरिक गत 29 फरवरी को ऋषिकेश घूमने के लिए आयी हुई थी। उस दौरान महिला के द्वारा लक्ष्मण झूला के पास होटल में कमरा लिया हुआ था। वहां बारिश में भीगने के कारण उन्हें खांसी और जुकाम की शिकायत हो गई। इसके चलते जब महिला के द्वारा डॉक्टरों को दिखाया तो कुछ कोरोना वायरस जैसे लक्षण मिले। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला को तुरंत एम्स में भर्ती कराया। महिला को अभी आईसोलेशन वार्ड में रखा गया है।