अजय कोठियाल को उक्रांद का केंद्रीय अध्यक्ष बनाने की बात निराधार: भट्ट

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक आगामी 24 व 25 अप्रैल को देहरादून में होगी। पहले यह बैठक 15 अप्रैल को प्रस्तावित थी। दल के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने उस बात को भी निराधार बताया है जिसमें सेना के रिटायर कर्नल अजय कोठियाल को उक्रांद का नया केंद्रीय अध्यक्ष बनाये जाने की र्चचा हो रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय दल उक्रांद को कमजोर करना चाहते हैं। यूकेडी स्तर पर इस बात की कोई भी र्चचा नहीं है, जिसमें कर्नल कोठियाल को अध्यक्ष बनाये जाने की बात की जा रही है। कहा कि कर्नल कोठियाल अभी दल के प्राथमिक सदस्य ही नहीं हैं। वैसे भी दल के संविधान में स्पष्ट उल्लेख है कि केंद्रीय अध्यक्ष बनने के लिए अनुभव व वरिष्ठता जरूरी है। मौजूदा लोस चुनाव को लेकर पूछे गये सवाल पर यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय दल भाजपा व कांग्रेस की तरह उक्रांद के पास चुनाव के दौरान साम, दाम, दंड व भेद की नीति का अभाव रहा है। संसाधनों की कमी रही है। फिर भी दल के प्रत्याशियों को जनता से अच्छा समर्थन मिला है।
उन्होंने कहा कि उक्रांद आंदोलन से जन्मा हुआ दल है। अधिकांश कार्यकर्ता अभी तक आंदोलनकारी छवि से बाहर निकलकर राजनीतिक रूप में नहीं आ पाये हैं, जबकि राष्ट्रीय पार्टियां झूठे वादे व छल-प्रपंच में माहिर है। उन्होंने कहा कि उक्रांद अपनी सीधक्ष, सच्ची व सपाट बात कहने की शैली के चलते राजनीतिक मुकाम पाने में असफल रहा है। अब राजनीतिक स्वरूप में आने के लिए सड़कों में आंदोलन में नरमी दिखाते हुए गांव को बचाने और उनके विकास की लड़ाई लड़ते हुए सफर शुरू करना होगा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के मुखिया राज्य में तीन हजार सरकारी स्कूल बंद होने की खुलेआम स्वीकारोक्ति कर रहे हैं। पलायन व बेरोजगारी आज भी विकराल समस्या बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *