देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। बन्नू बिरादरी के अध्यक्ष ने नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है, जिसमें हरीश गुलाटी को उपाध्यक्ष और मनीष गेरा व तिलक चांदना को महासचिव नियुक्त किया गया है।
बन्नू बिरादरी के प्रदेश अध्यक्ष हरीश विरमानी ने बन्नू बिरादरी की नई कार्यकारिणी का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि नई कार्यकारिणी में रामस्वरूप भाटिया को कोषाध्यक्ष व संतोख नागपाल को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि सम्प्रेक्षक का दायित्व अजय कथूरिया, दीपक भाटिया , विनय अरोड़ा व अवतार मुनियाल को दी गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिरादरी की ओर से 14 अप्रैल को बन्नू स्कूल रेसकार्स में धूमधाम से बैसाखी पर्व मनाया जाएगा। वहीं बिरादरी की ओर से इस साल दशहरा पर्व में 200 फीट ऊंचे रावण का पुतला दहन करने का फैसला लिया गया है।