देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। कोरोना संकट के बीच उत्तराखंड में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को खोलने के समय में इजाफा कर दिया गया हैं। अब ये प्रतिष्ठान सुबह 7 बजे से साय 7 बजे तक खुलेगे। इस बाबत मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की और से आज शासनादेश भी जारी कर दिया गया हैं। विदित हो कि अब तक प्रदेश में व्यवसायिक प्रतिष्ठान 7 बजे से 4 बजे तक खुल रहे थे।