देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। 8 बजे के हेल्थ बुलेटिन में 2 और मामले सामने आने के बाद संख्या बढ़कर 122 हो गयी हैं।
स्वास्थ्य विभाग की और से जारी 8 बजे के हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के दो नये मामले आने की बात कही गयी हैं। पहला मामला उत्तरकाशी जनपद में सामने आया हैं, जहाँ 29 वर्ष के युवक में कोरोना की पुष्टि हुई हैं। इस युवक की ट्रैवल हिस्ट्री मुंबई की हैं।
इसी तरह दूसरा मामला टिहरी गढ़वाल जनपद का हैं, जहाँ 25 वर्ष के युवक में कोरोना की पुष्टि हुई हैं। इस युवक की ट्रैवल हिस्ट्री भी मुंबई की हैं। ये दो नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 122 हो गयी है। विदित हो कि आज 2 बजे के हेल्थ बुलेटिन में 9 मामले सामने आये थे।