राम मंदिर भूमि पूजन के अवसर पर संस्कृति विभाग आयोजित करायेगा गढ़वाली रामायण पाठ

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। धर्म नगरी अयोध्या में 05 अगस्त को भगवान श्री राम के भव्य मन्दिर निर्माण हेतु भूमि पूजन समारोह के उपलक्ष्य में उत्तराखण्ड के संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के निर्देशानुसार संस्कृति विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा गढ़वाली रामायण का दूरदर्शन पर 05 अगस्त को सांय 7.30 बजे से 8 बजे तक विशेष प्रसारण किया जा रहा है।

प्रदेश के संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के निर्देशानुसार संस्कृति विभाग के सौजन्य से श्री राम मन्दिर निर्माण हेतु भूमि पूजन समारोह के अवसर पर दूरदर्शन के माध्यम से प्रसारित गढ़वाली रामायण का प्रसारण किया जा रहा है। श्री सतपाल महाराज ने प्रदेश की जनता से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में हम गढ़वाली रामायण श्रवण कर पुण्य के भागी बने और श्रीराम के चरित्र से ज्ञान का अर्जन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *