प्रदेश में आयुष्मान के कीर्तिमान: 6 लाख से अधिक बार लाभार्थी ले चुके है मुफ्त उपचार की सुविधा

मुफ्त उपचार पर अब तक प्रदेश सरकार के खर्च हो चुके हैं 10 अरब से अधिक, प्रदेश में अब तक बन चुके हैं 48.82 लाख आयुष्मान कार्ड

देहरादून 10 नवंबर, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम।प्रदेश में चल रही आयुष्मान योजना के अंतर्गत अभी तक 6 लाख से अधिक बार लाभार्थी मुफ्त उपचार सुविधा का लाभ ले चुके हैं। और इस सब में प्रदेश सरकार की 10 अरब से अधिक की धनराशि खर्च हो चुकी है। उत्तराखंड में आयुष्मान योजना की प्रगति देखी जाए तो अखिल भारतीय स्तर पर भी यह सम्मान जनक और गौरवान्वित करने वाली स्थिति है।

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा संचालित आयुष्मान योजना ने अभी अपने सफर के चार साल पूरा कर पाई है। लेकिन जन कल्याण की इस योजना की प्रगति उत्साहित करने वाली तो है ही अपेक्षाओं के अनुरूप हासिल होने के कारण संतोष जनक भी है। प्रदेश भर में अभी तक 48.82 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। वहीं 6 लाख से अधिक बार लाभार्थी योजना के अंतर्गत निशुल्क उपचार सुविधा का लाभ ले चुके हैं। इस सेवा पर प्रदेश सरकार का अभी तक 10 अरब से अधिक खर्च हो चुका है।

 

जनपद           लाभार्थी       उपचार पर खर्च

अल्मोड़ा          13139       21,24,37,330

बागेश्वर             5979         8,38,61,194

चमोली            19220       32,34,19,595

चंपावत            7146        12,06,66,206

देहरादून         178755       3,30,83,50,958

हरिद्वार           104533       2,20,41,00,615

नैनीताल           51944        68,89,18,652

पौड़ी गढ़वाल    50602         82,51,66,285

पिथोरागढ़        15920         17,18,20,595

रूद्रप्रयाग         10980          21,55,09,524

टिहरी               36281         67,30,14,567

उधमसिंह नगर   87418        1,40,08,81,552

उत्तरकाशी        19428           36,71,15,546

************************
समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े
www.newsuklive.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *