NCB ने कॉमेडियन भारती सिंह को पति संग किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। जी हां, यह बात पूरी तरह से सच हैं। NCB ने आज मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह को ड्रग्स लेने के आरोपो में गिरफ्तार किया है। भारती के साथ उनके पति हर्ष को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता हैं कि भारती के घर से NCB को मादक पदार्थ प्राप्त हुए है। NCB के द्वारा अंधेरी, लोखंडवाला, वर्सोवा सहित तीन स्थानों में छापेमारी की गई है। NCB के जोनल डायरेक्टर ने समीर वानखेड़े ने मीडिया को बताया कि भारती सिंह व हर्ष लिम्बाचिया को NCB के द्वारा मादक पदार्थो के सेवन के आरोप में गिफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि अब दोनों को आगे की जाँच के लिए NCB के जोनल ऑफिस ले जाया गया है। मीडिया में आई शुरुआती खबरों के मुताबिक NCB के द्वारा गिरफ्तार किए गए एक ड्रग पैडलर की निशानदेही में NCB भारती के घर छापा मारा। भारती व हर्ष के घर से NCB को गांजा प्राप्त हुआ है।अभी तक कितनी मात्रा मे गांजा प्राप्त हुआ है इसके बारे मे नही बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *