लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया की अहम भूमिका: सिंह

– प्रदेश कांग्रेस कैम्पेन कमेटी के चेयरमैन प्रीतम सिंह ने सोशल मीडिया विभाग को जाना, दिशा निर्देश दिए

देहरादून, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। प्रदेश कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन एवं चकराता से विधायक प्रीतम सिंह ने आज प्रदेश कार्यालय देहरादून में पहुंचकर सोशल मीडिया विभाग के कार्यों की बैठक कर जांच ली और लोकसभा चुनाव के लिए सोशल मीडिया किस प्रकार से अपनी भूमिका निभा रहा है उस पर सोशल मीडिया वॉर रूम में पदाधिकारियों से चर्चा करी।

प्रीतम सिंह जी ने कहा लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया की अहम भूमिका है जिसके लिए हमे लोकसभा वार सोशल मीडिया वॉर रूम बना कर सभी प्रत्याशियों के पक्ष में अपनी बात आम जन तक पहुचानी है और भाजपा के भ्रामक प्रचार को करारा जवाब देना है जिसमे फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सअप सबसे सटीक माध्यम है।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी प्रदेश सोशल मीडिया अध्यक्ष श्री विकास नेगी प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक विशाल मौर्य, प्रदेश महासचिव सोशल मीडिया अनुराग मित्तल, पूर्व विधायक श्री राजकुमार जी, पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री लाल चंद शर्मा व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *