लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने किया कम्यूनिकेशन एवं लीगल टीम का गठन

देहरादून, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के निर्देशानुसार आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें चुनाव को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु कम्यूनिकेशन टीम एवं लीगल टीम का गठन किया गया। जो निम्न प्रकार है।

लीगल टीम

1. पंकज क्षेत्री

2. रोबिन त्यागी

3. उमेश जोशी,

4. देवेश उनियाल

5. गोविन्द सिंह बिष्ट

6. पुनित चौधरी

कम्यूनिकेशन टीम

1. विशाल मौर्य

2. जितेन्द्र बिष्ट

3. अनुराग मित्तल

4. किशोर कुमार

डेस्क हेड

1. आलोक मेहता – टिहरी लोकसभा

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस वॉर रूम के चेयरमैन नवीन जोशी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हम सबको कन्धे से कन्धा मिलाकर कार्य करना होगा, साथ ही भाजपा के जुमलों व झूठ का पर्दाफाश कर देश एवं प्रदेश से भाजपा को उखाड़ फेंकना है।

जोशी ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनावों में जीत सुनिश्चित करने जा रहे हैं, जिसके लिए दिन रात वॉर रूम कार्यरत रहेगा, एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रकार के क्रियाकलापों पर वॉर रूम की पैनी नजर रहेगी, उसके लिए वॉर रूम ने पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर कार्य करते हुए अपने सभी लोकसभा डेस्क हेड एवं कोऑर्डिनेटर को कार्य करने के हेतु जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है।

जोशी ने कहा कि सभी कम्यूनिकेशन एवं लीगल टीम को बधाई देते हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का करारा जवाब देने हेतु चुनाव में जुट जाने का आहवाहन किया। उन्होंने कहा कि वॉर रूम के सभी पदाधिकारी सीधे तौर पर बूथ स्तर पर लीड बीएलए से भी संवाद स्थापित कर वॉर रूम अवगत कराएगें जिससे कि चुनाव को मजबूती के साथ लडा जा सके एवं जनता से अग्निवीर, महंगाई, बेरोजगारी जैसी नीतियों से युवाओं और जनता को जो क्षति हुई है उसे उजागर करते हुए उस पर काम करेंगे, जिसके लिए वॉर रूम वॉर द्वारा पूर्व में ही प्रत्येक लोकसभा में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, और कांग्रेस मजबूती से चुनाव में उतर गई है।

इस मौके पर गोपाल सिंह गडिया, आशिष नौटियाल, सुनील थपलियाल, वीरेन्द्र पंवार, विनय कुमार, विनीता गुप्ता, सुरेश आर्य आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *