BJP के प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओ को दिया सम्मान पत्र

रूडकी/देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने भाजयुमो के ज़िलाध्यक्ष सागर गोयल द्वारा रुड़की में पचास दिनों से चलाई जा रही मोदी किचन के समापन अवसर पर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन कर उन्हें सम्मान पत्र दिया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा ज़िला हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने रुड़की में मोदी किचन के माध्यम से ज़रूरतमंद तक भोजन पहुंचाकर जो सेवा का कार्य किया है वो सहरानीय है और सभी युवा कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। इस लोकडाउन व वैश्विक महामारी के ख़िलाफ़ लड़ाई में पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुटकर कार्य कर रहे हैं व ज़रूरतमंद की हर सम्भव मदद कर अपने दायत्व का निर्वाहन कर रहे है। अजय कुमार ने कहा यह कोरोना महामारी जागरूकता के आधार पर ही समाप्त होगी। सभी नागरिकों को जागरूक हो प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा दिये जा रहे दिशा निर्देशो का पालन करना होगा।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जब भाजपा कार्यकर्ताओं से मोदी किचन के माध्यम से भोजनज़रूरतमंद तक पहुंचाने का आह्वान किया तभी से सागर गोयल द्वारा मोदी किचन के माध्यम से रुड़की में सैकडों जरुरतमंद को भोजन पहुंचाने का कार्य किया जा रहा था।कृष्णा नगर,शक्ति विहार,नई बस्ती,सुनहरा,मलिन बस्ती ये कुछ ऐसे क्षेत्र है जहाँ युवा मोर्चा की टीम प्रतिदिन भोजन बाँट रही है।इस अवसर पर शरद गुप्ता,मयंक सिंघल,रतन अग्रवाल,सचिन गुप्ता,युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मनमीत चड्ढा,गौरव त्यागी,मनोज धिमान,गौरव महंदिरत्ता,अभिषेक शर्मा,अमित अग्रवाल,रविश कुमार आदि इस मुहीम के सदस्य हैं।प्रदेश महामंत्री संगठन के आगमन अवसर पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान,ज़िला महामंत्री आदेश सैनी,मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा,सुनील साहनी,राजन गोयल,अमन गोयल,मुनीश सैनी,अजय प्रताप सैनी,धीर सिंह,गौरव त्यागी,अनुभव त्यागी आदि कार्यकर्ता उपथित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *