भाजपा ने हरिद्वार व पौड़ी गढ़वाल सीट पर इनको बनाया प्रत्याशी

देहरादून, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा हाईकमान ने उत्तराखंड की हरिद्वार व पौड़ी गढ़वाल सीट पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिये है।

जानकारी के मुताबिक भाजपा ने पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट पर जहां अनिल बलूनी पर भरोसा जताया है, वहीं हरिद्वार सीट पर त्रिवेंद्र सिंह रावत को प्रत्याशी घोषित किया है। उधर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंड की पांचों लोकसभा प्रत्याशी की घोषणा का स्वागत करते हुए, केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, सभी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता और मोदी के सिपाही हैं, अब कॉंग्रेस को जमानत बचाना भी मुश्किल होने वाला है।

श्री भट्ट ने आज गढ़वाल और हरिद्वार सीट पर क्रमश राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी एवं पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र रावत की घोषणा को लेकर प्रस्न्न्ता जताते हुए, समस्त कार्यकर्ताओं से चुनाव मे मनोयोग से जुटने का अहवाहन किया है। उन्होने केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद व्यक्त करते हुए सभी प्रत्याशियों को रिकॉर्ड जीत के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

उन्होने कहा, लोकसभा में प्रतिनिधित्व करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जिन्हे ज़िम्मेदारी सौपी हैं वे सभी पार्टी के वरिष्ठ नेता और हम सबकी की तरह मोदी जी के सिपाही हैं। हालांकि संगठन ने पहले ही तय किया हैं कि हमारा एक ही प्रत्याशी है, और वो है कमल का फूल, जिनके वाहक आज आलाकमान ने तय कर दिये हैं। अब सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को अपने प्रत्याशियों के नेतृत्व में जनता के मध्य सरकार के कामों पर मोदी जी के लिए आशीर्वाद प्राप्त करने जाना है।

उन्होने दावा किया कि, मोदी और धामी सरकार के कामों, पार्टी उम्मीदवारों के अनुभव और कार्यकर्ताओं की क्षमता के आधार हमारा सभी सीटों पर 5 लाख से अधिक मतो के अंतर से जीतना निश्चित है। साथ ही कॉंग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, उनके उम्मीदवारों के लिए जमानत बचाना भी मुश्किल होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *