हल्द्वानी (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध ने बताया है कि 18 दिसंबर (शुक्रवार) को विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रातः11 बजे से ललित आर्य महिला इण्टर काॅलेज सभागार में इस महत्वपूर्ण दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गए है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मजहर नईम नवाब,उपाध्यक्ष,उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग द्वारा की जायेगी। इस अक्सर पर शासन द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग के लोगो के लिए संचालित की जा रही। जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्तम कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया जायेगा।