देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में श्री देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय यात्रा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। समिति के संरक्षक श्री विद्या दत्त रतूड़ी ने विगत वर्षों 2010 व 2016 में आयोजित कुम्भ पर्वों की भांति ही वर्ष 2021 में आयोजित होने वाले कुम्भ पर्व में उत्तराखण्ड के देवी – देवताओं की डोली व प्रतीक चिन्हों को सम्मिलित करने के लिए अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने समिति को इस हेतु शासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर श्री देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय यात्रा समिति के अध्यक्ष श्री मोहन सिंह रावत गांववासी, श्री बंशीधर पोखरियाल, श्री द्वारिका प्रसाद, श्री भगवान सिंह रांगण एवं श्री आशाराम व्यास सहित समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।