देहरादून। राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पॉल ने प्रदेश के सभी नागरिकों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। रंग और उल्लास के पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा है-‘‘‘‘ होली का पर्व जीवन के प्रत्येक पल को उमंग और उत्साह से जीने का संदेश देता है। सभी प्रदेशवासी इस पर्व को उत्साह और सौहार्द की भावना के साथ मनाएं। होलिका दहन की परंपरा से संदेश मिलता है कि हर प्रकार की सकारात्कता की रक्षा की जाय। जिस प्रकार हम होली में विभिन्न रंगों से एक दूसरे को रंग कर खुशी का अनुभव करते हैं उसी प्रकार जीवन में आने वाले अलग-अलग प्रकार के क्षणों का व्यक्ति को आनंद लेना चाहिए। राजभवन से मिली सूचना के मुताबिक सोमवार को राजभवन में ‘‘‘‘होली मिलन‘‘‘‘ के लिए पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 12 बजे (ओपन हाउस) तक का समय निर्धारित किया गया है।