युवा अचीवर्स अवार्ड से डा. सुजाता संजय सम्मानित

देहरादून। संजय ऑर्थोपीडिक स्पाइन एवं मैटरनिटी सेंटर देहरादून उत्तराखंड की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. सुजाता संजय को एसजीआरआर मेडिकल कालेज में नार्थ जोन युवा फोग्सी की कान्फ्रेंस में युवा अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। डा. सुजाता संजय को निस्वार्थ भाव से सामाजिक एवं चिकित्सा के क्षेत्र में दूरस्थ क्षेत्रों, स्कूलों, कालेजों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए किए गए जन-जागरूकता व्याख्यान, मातृत्व से संबंधित जानकारी एवं निशुल्क चिकित्सा के लिए यह सम्मान मिला। डा. सुजाता संजय ने छह साल में 210 से भी अधिक निशुल्क स्वास्य परामर्श शिविरों में पांच हजार से अधिक मरीजों के स्वास्य की जांच की है। इसे इंडिया बुक ऑफ रिकार्डस ने अपनी आईबीआर 2017 में शामिल किया। इसके अलावा डा. सुजाता संजय भारत की एक मात्र एवं प्रथम स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ है जिनका चयन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार ने किया था। उन्हें राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। कान्फ्रेंस के दौरान डा. सुजाता संजय ने बताया कि हमारे राज्य की महिलाओं की स्वास्य स्थिति को ठीक करने के लिए वर्ष 2010 में निशुल्क स्वास्य परामर्श शिविर करने का ध्येय किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने घर-परिवार की देखरेख एवं पारिवारिक समस्याओं के चलते अपने स्वास्य को अनदेखा कर देती हैं। इसकी वजह से उनको शारीरिक परेशानियां घेर लेती हैं। इसको देखते हुए देहरादून के आसपास एवं पहाड़ी क्षेत्रों में जाकर निशुल्क स्वास्य परीक्षण किया। उन्होंने कहा कि उनका मकसद उत्तराखंड की प्रत्येक महिला एवं बेटियों को स्वास्य के प्रति जागरूक करना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *