मीडिया से समन्वय स्थापित करें प्रभारी: डॉ देवेंद्र भसीन

देहरादून। BJP के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ देवेंद्र भसीन ने आज भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित बैठक में नवनियुक्त विधानसभा प्रभारियों एवं सह प्रभारी को संबोधित करते हुए मीडिया से समन्वय स्थापित करने को कहा।
डॉ. भसीन ने कहा कि आने वाला समय चुनौतियों भरा है और विपक्षी दलों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के बारे में एक गलत धारणा बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका जवाब हमें केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्य को जनता के प्रत्येक वर्ग तक मीडिया व संचार माध्यमों के द्वारा पहुंचा कर दे सकते हैं। यह ना सिर्फ आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से वरन जनता के हित में भी महत्वपूर्ण है जब किसी एक व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचता है तो वह ना सिर्फ लाभान्वित होता है बल्कि समाज के अन्य व्यक्तियों को भी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करता है।
बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने प्रभारियों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के साथ ही संगठन द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी मीडिया के माध्यम से देने की बात रखी। साथ ही उन्होंने नवनियुक्त प्रभारियों एवं सह प्रभारियों से अपेक्षा की कि वह देश हित वह पार्टी हित में कार्य करते हुए संगठन को आगे बढ़ाएंगे। बैठक को संबोधित करते हुए महानगर मीडिया संयोजक राजीव उनियाल ने वर्तमान में मीडिया माध्यमों और उनकी कार्यशैली से नवनियुक्त पदाधिकारियों को अवगत कराया और बेहतर समाज के निर्माण के लिए मीडिया की भूमिका पर भी चर्चा की।
बैठक में सुश्री संध्या क्षेत्री, अरविंद सेमवाल, विजय भूषण उनियाल, रितेश ममगाई, सुखदेव फरस वाण, मन्नू राणा, ललित नोडीयाल, अमित पांडे, सूरज बिष्ट, गिरिराज उनियाल, दयाराम, सुरेश व छानी, मनोज कांबोज, दिनेश त्रिपाठी एवं रमेश गौड़ ने भाग लिया। बैठक का संचालन राजीव उनियाल व अध्यक्षता विनय गोयल ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *