भाजपा मुख्यालय रंगा केसरिया रंग में

देहरादून। प्रदेश भाजपा मुख्यालय शनिवार को पूरी तरह से केसरिया रंग में रंगा दिखा। शनिवार की सुबह से ही प्रदेश भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की जमघट रही। रुझान में भाजपा उम्मीदवारों की बढ़त की खबर मिलते ही भाजपा मुख्यालय में ढोल-नगाड़े बजने शुरू हो गए। साथ ही साथ कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़ना भी शुरू कर दिया। इस दौरान भाजपा मुख्यालय में मिष्ठान भी वितरित किए गए। दरअसल पोस्टल बैलेट की गिनती के समय से ही भाजपा उम्मीदवार बढ़त बनाते हुए दिखे। पूरे दिन भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल दिखा। पूरा भाजपा मुख्यालय शनिवार की सुबह से ही मोदी-मोदी के नारों से गूंजने लगा। कार्यकर्ता हर हर मोदी-घर घर मोदी के नारे लगाने लगे। कार्यकर्ता एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई देते रहे और यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *