भाजपा: जिलों के प्रभारियों और विभिन्न मोर्चों के प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति

देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने आज पार्टी संगठन के लिए जिलों के प्रभारियों और विभिन्न मोर्चों के प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति की है।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत ने हरिद्वार के लिए प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप कुमार, पौड़ी के लिए प्रदेश महामंत्री श्री राजेन्द्र भंडारी, पिथौरागढ़ के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कैलाश शर्मा, उत्तरकाशी के लिए प्रदेश प्रवक्ता श्री विनय गोयल व श्री विनोद सुयाल को प्रभारी नियुक्त किया है। रुद्रप्रयाग का श्री अनिल शाही, टिहरी का प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री पुनीत मित्तल, चमोली का श्री विजय कप्रवान, देहरादून का प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल गोयल, देहरादून महानगर का प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल, बागेश्वर का श्री देवेंद्र ढैला, अल्मोड़ा का प्रदेश मंत्री श्री आशीष गुप्ता, चंपावत का प्रदेश मंत्री श्री पुष्कर काला, नैनीताल का प्रदेश उपाध्यक्ष श्री खिलेंद्र चौधरी व उधमसिंहनगर का प्रदेश मंत्री श्री राजेन्द्र बिष्ट को जिला प्रभारी बनाया गया है।
भाजपा महिला मोर्चा का प्रभारी श्री राजेंद्र भंडारी, युवा मोर्चा का श्री कुलदीप कुमार, अनुसूचित जाति मोर्चा का श्री कैलाश शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा का श्री अनिल गोयल, ओबीसी मोर्चा का श्री खिलेंद्र चौधरी, किसान मोर्चा का श्री राजेंद्र बिष्ट व अनुसूचित जाति मोर्चा का श्री पुष्कर काला को बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *