मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया हैं। उन्होंने अपने बांद्रा स्थित घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। मुंबई पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत के नौकर ने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी।
सुशांत सिंह बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी उन्होंने सबसे पहले किस देश में है मेरा दिल नाम के धारावाहिक में काम किया था, पर उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली। इसके बाद उन्होंने फिल्मों का सफर शुरू कर दिया। फिल्म काई पो चे में लीड ऐक्टर के तौर पर नजर आए थे और उनके अभिनय की तारीफ हुई थी। इसके बाद वह शुद्ध देसी रोमांस में दिखे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का किरदार निभाकर बटोरी थी।
सुशांत इसके अलावा फिल्म सोन चिड़िया और छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उनकी आखिरी फिल्म केदारनाथ थी, जिसमें वह सारा अली खान के साथ दिखाई दिए थे। बहरहाल सुशांत सिंह राजपूत ने क्यों आत्महत्या की इसके कारणों का आने वाले दिनों में पता लग सकता है।