पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने CM त्रिवेन्द्र से की भेंट

विधायक सितारगंज सौरभ बहुगुणा व शक्तिफार्म व सितारगंज के जनप्रतिनिधि भी थे शामिल
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय बहुगुणा एवं विधायक सितारगंज श्री सौरभ बहुगुणा के नेतुत्व में बड़ी संख्या में शक्तिफार्म व सितारगंज के जनप्रतिनिधियों आदि ने भेंट की। सभी ने शक्ति फार्म के लिये सड़को के निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों की स्वीकृति के लिये मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सितारगंज की जनता के व्यापक हित में शक्तिफार्म की समस्याओं के निराकरण के लिये प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिये क्षेत्रीय विधायक श्री सौरभ बहुगुणा की भी सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शक्तिफार्म में सड़कों के निर्माण से क्षेत्र का विकास होगा तथा आम जनता को सहुलियत होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा विश्वास विकास कार्यों को निर्धारित अवधि में धरातल पर उतारने का है ताकि उसका लाभ समय पर जनता को मिल सके। योजना में विलम्ब होने से उसकी लागत भी बढ़ जाती है।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय बहुगुणा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिये उनके प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश का सर्वागीण विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश आर्थिक रूप से समृद्ध बने यह हम सबका प्रयास होना चाहिए। विधायक श्री सौरभ बहुगुणा ने भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *