पुलिस अधिकारियों की ऑनलाइन भरी जाएंगी गोपनीय प्रविष्टियां

देहरादून। शासन ने पुलिस अधिकारियों की चरित्र पंजिका में गोपनीय प्रविष्टियां भरने की व्यवस्था को ऑनलाइन कर दिया है। इस संबंध में प्रमुख सचिव (गृह) आनंदवर्धन की ओर से शासनादेश भी जारी कर दिया गया हैं। यह नई व्यवस्था सहायक पुलिस अधीक्षक,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, सेनानायक, पुलिस उप महानिरीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिदेशक और परिसहाय श्री राज्यपाल पर लागू की गई हैं। दरअसल पहले यह चरित्र पंजिका भरने की व्यवस्था मूल रूप से मैनुअल थी, जिससे पुलिस महानिदेशक या फिर प्रमुख सचिव (गृह) के यहां गोपनीय प्रविष्टियों के पहुंचने पर काफी समय लगता था। कई बार अधिकारी फाइल दबाकर बैठे रहते थे, जिसके चलते पदोन्नति के लिए डीपीसी में अनावश्यक समय लग जाता था। इसको देखते हुए शासन ने अब ऑनलाइन व्यवस्था कर दी है, इससे गोपनीय प्रविष्टियां निर्धारित समय के अंदर पहुंच जाएंगी। महानिरीक्षक जी.एस. मतरेलिया के मुताबिक इससे कामकाज में शीघ्रता आएगी। मानकों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। व्यवस्था को केवल ऑनलाइन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *