डीआईजी बने गुंज्याल और जोशी

देहरादून। शासन ने विमला गुंज्याल और अजय जोशी को प्रोन्नत कर डीआईजी बनाया है। सोमवार को प्रमुख सचिव (गृह) की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि जल्द ही दोनों की तैनाती के आदेश भी जारी किए जाएंगे। अग्रिम आदेश तक वे वर्तमान पद पर रहेंगे। उल्लेखनीय है कि विमला गुंज्याल की तैनाती टिहरी में और अजय जोशी की तैनाती पिथौरागढ़ में बतौर एसएसपी के पद पर है। दोनों ही वर्ष 2004 बैच के अधिकारी हैं। इसके अलावा पौड़ी गढ़वाल के पुलिस अधीक्षक जगत राम जोशी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के.एस. नगन्याल और एनएस नपलच्याल के वेतन में वृद्धि की गयी है। जोशी, नगन्याल और नपलच्याल तीनों ही वर्ष 2005 बैच के अधिकारी हैं। तीनों की वेतन वृद्धि पहली जनवरी 2018 से लागू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *