जाॅर्ज फर्नांडीस के निधन पर CM ने किया शोक व्यक्त

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पूर्व रक्षा मंत्री तथा वरिष्ठ राजनेता जाॅर्ज फर्नांडीस के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि स्व0 जाॅर्ज फर्नांडीस जमीन से जुडे नेता थे। केन्द्रीय रक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि श्री जाॅर्ज फर्नांडीस की संघर्षशील श्रमिक नेता के रूप में विशिष्ट पहचान थी। उन्होंने हमेशा मजदूरों और मेहनतकश समाज के अधिकारो व हितों की आवाज को आगे बढाया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि श्री जार्ज फर्नांडीस के निधन से समाजवादी चिन्तन का एक अध्याय समाप्त हुआ है उन्होंने श्री जार्ज फर्नांडीस के निधन को देश के लिये अपूरणीय क्षति बताया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *