किसान भवन में राष्ट्रीय आम महोत्सव सोमवार को

देहरादून। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की तरफ से सोमवार को स्वर्गीय माधो सिंह भण्डारी किसान भवन रिंग रोड में राष्ट्रीय आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में राज्य के सभी जिलों से आम उत्पादकों उत्पादित आम फलों का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही महोत्सव में आम की विभिन्न व्यवसायिक प्रजातियों के लिए प्रतियोगिता के माध्यम से श्रेष्ठ उत्पादों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। यह जानकारी निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग आरसी श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत करेंगे। साथ में उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य में 36422 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 1.50 लाख मीट्रिक टन आम का उत्पादन हो रहा है। जिसकी उत्पादकता 4.12 मीट्रिक टन प्रति हेक्टेयर है। उन्होंने बताया कि राज्य में उत्पादित होने वाले आम फलों में लंगड़ा, दशहरी, चौसा, रामकेला, आम्रपाली व बॉम्बे ग्रीन आदि प्रमुख है। इसके साथ ही विभाग काशीपुर स्थित फार्म में आम की नवीनतम प्रजातियों मल्लिका, अम्बिका, अरुणिमा, सूर्या एवं अन्य प्रमुख लाभकारी प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। इन प्रजातियों के पौधे तैयार कर किसानों को बगीचों में रोपण के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। इन प्रजातियों का भी प्रदेश में व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो गया हे। उन्होंने बताया कि जून माह में लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश आम महोत्सव में प्रदेश ने भी प्रतिभाग किया। जिसमें राज्य में उत्पादित अरुणिका प्रजाति के आम को सवरेत्तम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि महोत्सव में विभिन्न कृषि/बागवानी से संबंधित उपयोगी उपकरणों की कंपनियों के द्वारा स्टॉल भी लगाए जाएंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *