देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। BJP उत्तराखण्ड द्वारा पूरे देश के समान राज्य में 6 जुलाई से सदस्यता पर्व प्रारम्भ किया जा रहा हैं। जिसके अंतर्गत देहरादून में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू अभियान का शुभारम्भ करेंगें। जबकि नैनीताल में प्रदेश अध्यक्ष व सासंद अजय भटट व राष्ट्रीय सह सदस्यता प्रमुख दुष्यन्त गौतम द्वारा इसका आरम्भ किया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश सदस्यता प्रमुख व प्रदेश महामंत्री खजानदास ने बताया कि उत्तराखण्ड में 6 जुलाई से सदस्यता पर्व प्रारम्भ किया जा रहा हैं, इसके अन्तर्गत प्रदेश में 13 स्थानों पर कार्यक्रम निर्धारित किये गये हैं। देहरादून जिला व महानगर में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्री श्याम जाजू , प्रदेश सदस्यता प्रमुख श्री खजान दास प्रदेश महामंत्री श्री अनिल गोयल पर्व का शुभारम्भ करेंगे। जबकि नैनीताल (हल्द्वानी) में प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री अजय भटट व राष्ट्रीय सह सदस्यता प्रमुख व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री दुष्यंत गौतम, प्रदेश महामंत्री श्री राजेन्द्र भण्डारी व प्रदेश सह सदस्यता प्रमुख श्री खिलेन्द्र चैधरी द्वारा इसका शुभारम्भ किया जायेंगा। श्री खजान दास ने बताया कि प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर 6 जुलाई को होने वाले कार्यक्रमों में निम्नवत मुख्य अतिथि उपस्थित रहेगें।
क्रमांक जनपद मुख्य अतिथि दायित्व
1 देहरादून (महानगर/देहरादून जिला) त्रिवेन्द्र सिंह रावत मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार
ष्याम जाजू राश्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी
श्री खजानदास प्रदेश सदस्यता प्रमुख
श्री अनिल गोयल प्रदेश महामंत्री, भाजपा, उत्तराखण्ड
2 नैनीताल श्री अजय भटट सांसद अल्मोड़ा लोकसभा
श्री दुश्यंत गौतम राश्ट्रीय उपाध्यक्ष व राश्ट्रीय सह प्रमुख सदस्यता अभियान
श्री राजेन्द्र भण्डारी प्रदेश महामंत्री, भाजपा उत्तराखण्ड,
श्री खिलेन्द्र चैधरी प्रदेश अ. कि. मोर्चा, प्रदेष सह प्रमुख सदस्यता अभियान
3 उत्तरकाषी श्री सुबोध उनियाल कैबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड सरकार
4 टिहरी महारानी माला राज्य लक्ष्मी षाह सांसद टिहरी लोकसभा
श्री नरेश बंसल दर्जा मंत्री,कैबिनेट स्तर, उत्तराखण्ड सरकार
5 चमोली डाॅ. धन सिंह रावत राज्य मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार
6 रूद्रप्रयाग श्री तीरथ सिंह रावत सांसद गढ़वाल लोकसभा
7 पौड़ी श्री ज्योति प्रसाद गैरोला दर्जा मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार
8 हरिद्वार डाॅ. रमेष पोखरियाल निषंक कैबिनेट मंत्री भारत सरकार
श्री सतपाल महाराज कैबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड सरकार
9 रूद्रपुर(ऊ.सिं.नगर) श्री मदन कौषिक कैबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड सरकार
10 अल्मोड़ा डाॅ. हरक सिंह रावत कैबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड सरकार
11 बागेष्वर श्री केदार जोषी दर्जा मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार
12 पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा आर्य राज्य मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार
13 चम्पावत भगत सिंह कोष्यारी पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व सांसद
श्री अजय टम्टा सांसद अल्मोड़ा लोकसभा
श्री खजानदास ने बताया कि प्रदेश में प्रत्येक बूथ पर 100 नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया हैं। जबकि सक्रिय सदस्य बनने के लिये 50 सामान्य सदस्य बनाना और सदस्यता विस्तारक के रूप में 7 दिन का समय देना अनिवार्य हैं। प्रदेश मीडिया प्रमुख डाॅ॰ देवेन्द्र भसीन ने बताया कि देहरादून जिला व महानगर के सयुक्त सदस्यता अभियान का शुभारम्भ देहरादून में डूंगाहाउस में प्रातः 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में किया जायेगा। जबकि नैनीताल जिले का आयोजन श्यामा फार्म हल्द्वानी में प्रातः 11 बजे से होगा। इसी प्रकार ऊधमसिह नगर जिले का कार्यक्रम रूद्रपुर में आयोजित किया जा रहा हैं। अन्य जिलों में भी विभिन्न स्थानों पर ये कार्यक्रम 6 जुलाई को आयोजितकिये जा रहे हैं।