उत्तराखंड : कांग्रेस ने मनाया लोकतंत्र बचाओ दिवस

देहरादून। केन्द्र की भाजपा सरकार के इषारे पर कर्नाटक में लोकतंत्र की हत्या कर येद्दियरप्पा की सरकार बनाने के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश भर में लोकतंत्र बचाओ दिवस मनाया। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों के साथ ही राजधानी देहरादून में कांग्रेसजनों ने एक दिवसीय धरना देकर कर्नाटक के राज्यपाल व भाजपा नेतृत्व पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में देहरादून के गांधी पार्क देहरादून में विशाल धरने का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के उपरांत कांग्रेसजनों ने प्रीतम के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद सीताराम नौटियाल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर घर वापसी की। इस मौके पर प्रीतम सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार सत्ता बल, धन बल एवं बाहुबल का प्रयोग कर लोकतंत्र की हत्या करने तथा प्रजातंत्र को कलंकित करने का काम किया जा रहा है। जिसके विरोध स्वरूप ‘‘लोकतंत्र बचाओ दिवस’ मना रही कांग्रेस इस प्रक्रिया की घोर निन्दा करती है। पार्टी यह मानती है कि कर्नाटक में राज्यपाल ने जनादेश का अनादर किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा देश में दो संविधान ‘‘एक अपने लिए तथा दूसरा विपक्षी दलों के लिए’ लागू करने की नीति पर काम कर रही है। कार्यक्रम में दिनेश अग्रवाल, हीरा सिंह बिष्ट, मातवर सिंह कण्डारी, जोत सिंह गुनसोला, राजकुमार, सूर्यकान्त धस्माना, चमन सिंह, डा. संजय पालीवाल, राजेश पांडे, पृवीराज चौहान, लालचन्द शर्मा, राजेन्द्र शाह, अजय सिंह, गोदावरी थापली, मनमोहन मल्ल, प्रमोद कुमार सिह, सतीष ढ़ौडियाल, प्रवक्ता गरिमा दसौनी, गिरीश पुनेठा, नवीन पयाल, अशोक वर्मा, प्रभुलाल बहुगुणा, एसपी सिंह, राजेश चमोली, अजय नेगी, नीनू सहगल, संजय किशोर, जयेन्द्र रमोला, यामीन अंसारी, सुनील जायसवाल, देवेन्द्र बुटोला, मेघ सिंह, प्रदीप जोशी, महेश जोशी, महंत विनय सारस्वत, सूरतंिसह नेगी, दीपक बडोला, आनन्द बहुगुणा, आशा टम्टा, कमलेश रमन, चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, पंकज मेसोन, डा. विजेन्द्र पाल, मनीष नागपाल, धर्म सिंह पंवार, मंजू त्रिपाठी, पूनम कण्डारी, अजय किशोर सहित सैकड़ों कांग्रेसजन शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *