उत्तराखंड कांग्रेस: कोऑर्डनेटर बनी खष्टी बिष्ट व कमलेश रमन

देहरादून। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने उत्तराखंड के सभी जनपदों में शक्ति एप के माध्यम से कांग्रेस से महिलाओं को अधिक से अधिक जोड़ने के लिए कोऑर्डिनेटर बनाए हैं। कुमांऊ मंडल में खष्टी बिष्ट और गढ़वाल मंडल में कमलेश रमन को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रवक्ता चन्द्रकला नेगी ने बताया कि सुष्मिता देव ने नवनियुक्त दोनों कोऑर्डिनेटरों से उम्मीद की है कि वे शक्ति एप के माध्यम से प्रत्येक जनपदों में कांगेस पार्टी से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों को-ऑर्डिनेटरों ने खुशी जाहिर करते हुए अखिल भारतीय महिला कांगेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव, प्रदेश महिला प्रभारी सुनीता सहरावत एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य का धन्यवाद किया है। चंद्रकला नेगी ने कहा कि महिला कांग्रेस जनपद, ब्लॉक, बूथ एवं गांव स्तर पर शक्ति एप के माध्यम से लोगों को जोड़कर पार्टी को मजबूत बनाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद, ब्लाक एवं बूथ के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह शक्ति एप कार्यक्रम की फोटो प्रदेश महिला कांग्रेस मुख्यालय एवं कोऑर्डिनेटरों को भेजना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *