अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की राज्यपाल ने दी बधाई

देहरादून। राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पाल ने, ‘‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर महिलाओं को बधाई दी है। महिला दिवस की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में राज्यपाल ने कहा है- ‘‘नियंतण्र स्तर पर महिलाओं द्वारा सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक और राजनैतिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों पर जश्न मनाने का यह एक विशेष अवसर है। हमें महिलाओं की सफलताओं और प्रयासों पर हार्दिक रूप से प्रसन्न होकर उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए। इस वर्ष महिला दिवस की चयनित विषयवस्तु ‘‘बी बोल्ड फॉर चेंज’ पर राज्यपाल ने कहा कि यह थीम उन लोगों के प्रयासों को बल प्रदान करेगी जो लैंगिग समानता को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह थीम उन लोगों के लिए एक उत्साहवर्धक है जो लाखों महिलाओं और पुरु षों के बीच प्रतिद्वंदिता जैसी विभाजनकारी राजनीति का विरोध के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि महिला दिवस सामान्य महिलाओं द्वारा प्रगति व परिवर्तन के लिए साहस और दृढ़ संकल्पों से किये गए कायरें को प्रतिबिम्बित करता है। हमारे बीच से महिलाएं और पुरु ष दोनों अपने आत्मबल से परिपूर्ण होकर आगे बढ़ रहे हैं। यह महिला-पुरु ष एकजुटता की मिसाल है और इससे लैंगिक समानता को बढ़ावा मिल रहा है। ये अपने क्षेत्रों में नेतृत्व और सशक्त कार्यवाही कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *