देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)| जनपद उत्तरकाशी की गंगोत्री विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक गोपाल सिंह रावत का आज निधन हो गया है। विधायक रावत पिछले लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे।
इधर, BJP विधायक गोपाल सिंह रावत के आकस्मिक निधन पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। विधानसभा अध्यक्ष ने गंगोत्री विधायक के निधन को उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है तथा शोक संतप्त परिवारजनों को इस दु:ख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की है।