देहरादून। कोरोना मामलों में लगातार हो रहे इजाफे को देखते हुए प्रदेश सरकार ने कुछ और कड़े फैसले लिए हैं। जानकारी के अनुसार शहरी क्षेत्रों में दोपहर 2 बजे आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद होंगे, वही सोमवार से शनिवार तक प्रदेश में सभी जनपदों में शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू होंगे। पहले रात्रि कर्फ्यू की समयसीमा 10.30 बजे थी, फिर 9 बजे हुई तथा अब 7 बजे किया गया हैं।