गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर एक दिन पहले नियुक्त किये तीन PRO की नियुक्ति को 24 घण्टे के अंदर निरस्त कर दिया गया है। इस बाबत सचिवालय प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सीएम कार्यालय में की गयी 3 PRO की नियुक्ति को निरस्त किया जाता है। सचिव भूपाल सिंह मनराल की ओर से यह आदेश किया गया है। आपको बता दें कि गत दिवस मुख्यमंत्री धामी की संस्तुति के बाद राजेश सेठी, मुलायम सिंह रावत, सत्यपाल सिंह की नियुक्ति के आदेश जारी किये गये थे।