Garhwalkavikas.com, देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा 21 अक्टूबर, 2021 को जनपद चमोली के सवाड़ गांव एवं 24 अक्टूबर, 2021 को जनपद पिथौरागढ़ के मूनाकोट ब्लॉक से शहीद सम्मान यात्रा का शुभारम्भ किया जाना प्रस्तावित था। विगत 02 दिन से उत्तराखण्ड राज्य में दैवीय आपदा के दृष्टिगत उपरोक्त शहीद सम्मान यात्रा को स्थगित किया जाता है। यह जानकारी सैनिक कल्याण मंत्री के वरिष्ठ निजी सचिव मनमोहन देउपा द्वारा दी गई।