DGP का बड़ा फैसला, अब आरक्षी स्तर के सभी पुलिसकर्मी लगा सकेंगे मोनो ग्राम

देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। Uttarakhand Police के निरीक्षक से आरक्षी तक सभी पुलिसकर्मी कमीज के बायें बाजू पर उत्तराखण्ड पुलिस का मोनोग्राम (प्रतीक चिन्ह) धारण कर सकेंगे। इस संबंध में DGP अशोक कुमार ने आदेश जारी कर दिये हैं। इससे पूर्व केवल निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर के कर्मी ही मोनोग्राम लगा सकते थे। DGP अशोक कुमार ने कहा कि यह उत्तराखण्ड पुलिस का प्रतीक चिन्ह है, इसलिए इसे प्रत्येक पुलिसकर्मी लगा सकता है। इससे पुलिस बल में एकरूपता भी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *