देश पर कुर्बान देवभूमि का एक और लाल

गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। सरहद पर फर्ज निभाते देवभूमि उत्तराखंड का एक और लाल देश के लिए क़ुर्बान हो गया। मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के जनपद पौड़ी के सुदूरवर्ती गांव सकनोली, चौबट्टाखाल निवासी मनदीप सिंह पुत्र सत्यपाल सिंह जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में शहीद हो गए हैं। बताया जाता है कि 11वीं गढ़वाल राइफल के शहीद मनदीप सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मनदीप की श्हादत की सूचना के बाद से उनके गांव में मातम पसर गया है। बताया जाता है कि बीते वर्ष मनदीप जब छुट्टी पर घर आये थे,  उसी दौरान उनकी सगाई भी हुई थी। जुलाई माह में मनदीप ने पुन: घर आना था और उनकी शादी की तैयारियां की जानी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *