गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष को लेकर चल रहा कयासों का दोर अब समाप्त हो गया है। कांग्रेस हाई कमान ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को बनाया है, वहीं नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी प्रीतम सिंह को दी है। इसके अलावा पूर्व CM हरीश रावत को चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष के अलावा 4 कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाये गये है, जिसमें भुवन कापड़ी, तिलक राज बेहड़, प्रो. जीतराम व रंजीत रावत शामिल है। पार्टी हाई कमान ने अन्य समितियों के पदाधिकारियों के नामों की भी घोषणा कर दी है। देखिये सूची…