देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को देर सांय महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से उनके डिफेंस कॉलोनी देहरादून स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने प्रदेश से सम्बन्धित विभिन्न समसामयिक विषयों पर राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी से चर्चा की।