BJP के वरिष्ठ नेता बच्ची सिंह का निधन, CM ने किया शोक व्यक्त

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। BJP के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बच्ची सिंह रावत का एम्स ऋषिकेश में निधन हो गया हैं। बच्ची सिंह को एयरलिफ्ट कर  शनिवार एम्स में भर्ती कराया गया था। बच्ची दा के निधन पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह व पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया हैं।

एम्स से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब 8:45 बजे बच्ची सिंह रावत का निधन हो गया। उन्हें 2 दिन पहले फेफड़ों से संबंधित दिक्कत के चलते एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा था। लेकिन फेफड़ों में इन्फेक्शन होने के कारण उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी। जिस कारण रविवार की रात उनका निधन हो गया।

इधर, BJP के वरिष्ठ राजनेता और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बच्ची सिंह रावत जी के निधन पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों मेें स्थान दें, और शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करे।

इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री श्री बच्ची सिंह रावत जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *