शिक्षिका के समर्थन में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, फूंका CM का पुतला

देहरादून। मुख्यमंत्री के जनता दरबार में महिला शिक्षिका के साथ हुई अभद्रता एवं तत्पश्चात गिरफ्तारी व निलम्बन के विरोध में उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्रवान पर आज कांग्रेसजनों ने प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों में सड़कों पर उतरकर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का पुतला दहन किया।
राजधानी देहरादून में स्वयं प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ की अगुवाई करते हुए प्रदर्षर्शन का नेतृत्व किया। प्रदर्षनकारी कांग्रेस मुख्यालय से राजपुर रोड़, एस्लेहाॅल चैक पहुंचे जहां पीडित महिला के समर्थन में व नारी शक्ति के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जबर्दस्त नारेबाजी की व मुख्यमंत्री तथा राज्य सरकार के विरोध में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के पुतले का दाह किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं राज्य की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के परिजनों एवं रिस्तेदारों के लिए अलग नियम हैं तथा राज्य की आम जनता के लिए अलग नियम कानून हैं। इसीलिए 25 वर्षो से उत्तरकाषी के दुर्गम इलाकों में प्राथमिक षिक्षा में योगदान देने वाली श्रीमती उत्तरा पंत बहुगुणा जो एक विधवा हैं, उनके लिए मुख्यमंत्री द्वारा जिला कैडर का हवाला देते हुए देहरादून स्थानान्तरण में असमर्थता ही नहीं जताई बल्कि महिला द्वारा अपने पक्ष में तर्क रखे जाने पर पहले मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें निलम्बित करने व बाद में उनको बाहर कर गिरफ्तार करने के आदेष दिये गये।
इसी के विपरीत स्वयं मुख्यमंत्री की धर्म पत्नी जिनकी मूल नियुक्ति पौड़ी जनपद के एक प्राथमिक विद्यालय में वर्श 1992 में हुई थी, वे केवल चार वर्श पौड़ी जनपद में सेवा देने के पष्चात देहरादून स्थानान्तरित कर दी गई और पिछले 22 वर्षो से देहरादून के एक ही विद्यालय में सेवा दे रही हैं। इसी प्रकार से राज्य के अनेक मंत्रियों, सत्ताधारी दल के नेताओं एवं प्रभावषाली लोगों के परिजन सुगम स्थानों में सरकार की कृपा से बने हुए हैं। श्री सिंह ने कहा कि उत्तरा पंत बहुगुणा के साथ जिस प्रकार का दुव्र्यवहार किया गया और उसके बाद उनका निलम्बन किया गया यह पूरे राज्य की नारी शक्ति का अपमान है। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में राज्य की नारी शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान है और राज्य मे विकास की धुरी हमारी मात्रशक्ति है। किसी भी राजनेता को सत्ता का इतना गुरूर नहीं होना चाहिए कि वो मातृषक्ति का अपमान करे।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य की सरकार तत्काल उत्तरा पंत का निलम्बन वापस ले व मुख्यमंत्री अपने कृत्य के लिए क्षमा याचना करें अन्यथा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सरकार के विरूद्ध अपना आन्दोलन जारी रखेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्रवान किया कि 1 जुलाई को भारी संख्या में सरकार के इस दोहरे मापदण्ड और मुख्यमंत्री के कृत्य के खिलाफ 10:30 बजे से गांधी पार्क मे होने वाले धरने को सफल करें।
आज के प्रदर्शन में उत्तराखण्ड विधानमण्डल दल के उप नेता करण महरा, विधायक हरीश धामी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, महिला अध्यक्षा सरिता आर्य, पूर्व विधायक गणेश गोदियाल, राजकुमार, डाॅ0 संजय पालीवाल, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र षाह, उपपध्यक्ष सुरेश बाल्मीकि, राजेन्द्र सिंह भण्डारी, प्रमोद कुमार सिह, सुरेन्द्र रांगड़, जिलाध्यक्ष यामीन अंसारी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, महेषश जोषी, प्रवक्ता डाॅ0 आर.पी. रतूड़ी, गरिमा दसौनी, प्रभुलाल बहुगुणा, जिलाध्यक्ष जयेन्द्र रमोला, भरत शर्मा, राजेश पाण्डे, इन्दु मान, गिरीश पुनेड़ा, राजेश शर्मा, राजेश चमोली, संजय भट्ट, देवेन्द्र सती, एस.पी. सिंह, अजय नेगी, ताहिर अली, नीनू सहगल, दीवान सिंह तोमर, बिमला जोषी, आनन्द बहुगुणा, दीप बोहरा, धर्म सिंह पंवार, प्रणीता बडोनी, षांति रावत, नवीन पयाल, संजय किषोर, कै0 बलवीर सिंह रावत, अमरजीत सिंह, देवेन्द्र बुटोला, जिला पंचायत सदस्य मेघ सिंह, रमेश चन्द, अभिनव थापर, आषा टम्टा, प्रदीप जोषी, सुन्दरी देवी, सुनील जायसवाल, सुनित राठौर,  जगदीश धीमान, कमलेश रमन, चन्द्रकला नेगी, पुश्पा पंवार, अनुराधा तिवारी, संग्राम पुण्डीर, ताबी खान, कंचन रांगड़, पंकज मेसोन, संजय षर्मा, सुनित राठौर, ष्याम सिंह चैहान, विषाल मौर्य, प्रमुख सुरेन्द्र रावत, गोपाल दादर, राजवीर खत्री, अरूण षर्मा, डाॅ0 विजेन्द्र पाल, अनूप कपूर, अष्वनी बहुगुणा, नवीन रमोला, दिनेष कौषल, नेमचन्द, सुधीर सुनेहरा, मंजू त्रिपाठी, नागेष रतूड़ी, बाला शर्मा, पूनम कण्डारी, मोहन काला, हरविन्दर सिंह रतन, मालती देवी, राजीव केषवाल, अनिल गुप्ता, षोभा राम, बसन्त पन्त, भगत सिंह चैहान, आसीम देसाई, सोनू, आदि सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *