शिक्षा विभाग ने अफसरों को दिये ये निर्देश

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। शिक्षा विभाग ने एनसीईआरटी की किताबों की दिक्कतें जल्द से जल्द दूर हों, इसके लिए अपने अधिकारियों को मानीटरिंग में लगा दिया है। ताकि प्रकाशकों को किताबों के लिए निर्देश दिये जा सकें। शिक्षा निदेशालय ने सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारियों के साथ ही खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे नियमित रूप से आसपास के बुक सेलर्स के पास किताबों की उपलब्धि की जानकारी लेते रहें। जहां कहीं किताबों की कमी महसूस होती है, वे उच्चाधिकारियों को जानकारी दें, ताकि समय रहते प्रकाशकों को बताया जा सके। इस संबंध में निदेशक विद्यालयी शिक्षा आरके कुंवर का कहना है कि 92 से अधिक विषयों की किताबें पहले फेज में आ चुकी थी। अभी तक की रिपोर्ट के अनुसार करीब-करीब सभी जगहों पर किताबें उपलब्ध हैं। बच्चों के खाते में किताबों के लिए पैसा ट्रांसफर करने की प्रक्रिया भी लगातार जारी है। इसके लिए भी सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *