शिक्षक संघ से जुडे नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

विभिन्न संगठनों के लोग भी हुए शामिल
देहरादून। शिक्षक संघ से जुड़े नेताओं समेत विभिन्न संगठनों के लोगों ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयाजित पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह की उपस्थिति में विभिन्न संगठनो से जुड़े लोगों ने कांग्रेस पार्टी की रीति.नीतियों एवं राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में अर्जुन सिंह गहरवार पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख जखोली, प्रेम सिंह गुसांई पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, मगनानन्द भट्ट पूर्व वरि0 उपाध्यक्ष राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, सुरेन्द्र असवाल पूर्व प्रान्तीय उपाध्यक्ष गढ़वाल राजकीय प्राथमिक षिक्षक संघ के अलावा विक्रम लाल शाह पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष रूद्रप्रयाग शामिल थे।
प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने जताया आभार
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी की 16 मार्च, 2019 को देहरादून के परेड ग्राउण्ड में आयोजित विशाल परिवर्तन रैली के सफल आयोजन के लिए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सभी कांग्रेसजनों का हार्दिक आभार एवं कार्यक्रम के मीडिया कवरेज हेतु समस्त मीडिया के पत्रकार बन्धुओं का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *