वरिष्ठ नेता कौशिक के निधन पर BJP अध्यक्ष ने किया शोक व्यक्त

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। रुड़की निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी कौशिक के असामयिक निधन पर पार्टी अध्यक्ष बंशीधर भगत ने शोक व्यक्त किया है।
श्री कौशिक हरिद्वार भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा वे भाजपा व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में भी विभिन्न दायित्वों पर रहे। कल ऐम्स, ऋषिकेश में उनका निधन हुआ। उनके असामयिक निधन पर भाजपा अध्यक्ष ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री अजेय, प्रदेश महामंत्री द्वय श्री कुलदीप कुमार व श्री राजू भंडारी ने भी श्री कौशिक के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *