वन विकास निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया एक दिन का वेतन

वन मंत्री ने 1 दिन के वेतन के योगदान के रूप में CM को सौंपा 25,72,548 रुपए का चेक
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। कोविड-19 के दृष्टिगत उत्तराखंड वन विकास निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 1 दिन के वेतन के योगदान के रूप में 25,72,548 रुपए का चेक दिया है। यह चेक वन मंत्री हरक सिंह रावत एवं प्रबंध निदेशक मोनिष मल्लिक ने मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपा। उत्तराखंड वन विकास निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पीएम केयर्स फंड हेतु 5 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल ने भी कोविड -19 के दृष्टिगत आज मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 लाख 2 हजार रुपए का चेक दिया । इससे पूर्व भी उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 लाख रुपए का चेक दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *